Blog

नकली दवाओं की फैक्ट्री सील

कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

खबर को सुनें


नकली दवाओं की फैक्ट्री सील

कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

देहरादून, 23 मई 2026ः एसटीएफ की छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं और उपकरण बरामद किए गए। टीम ने मौके से आठ किलोग्राम कम्प्रेस्ड टैबलेट और 34 पंच उपकरण जब्त किए। प्रथम दृष्टया मामला औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन का पाया गया, जिसके बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

एसटीएफ के अनुसार, इसी फैक्ट्री पर वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने के आरोप भी लगे थे। वहीं, वर्ष 2024 में तेलंगाना पुलिस ने भी यहां छापेमारी कर नकली दवाओं का जखीरा बरामद किया था।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट, आईटी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

जनता से अपील

एसटीएफ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बिना बिल के दवा न खरीदें। अत्यधिक छूट के लालच में संदिग्ध दवाएं लेने से बचें। केवल लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर से ही दवाएं खरीदें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या नकली दवा कारोबार की सूचना तुरंत एसटीएफ या ड्रग विभाग को दें। सूचना देने के लिए एसटीएफ ने हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 जारी किए हैं। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button