अंतरराष्ट्रीयआपदाआपदा प्रबंधनउत्तराखंडऑफबीटडरदुर्घटनाराष्ट्रीय

केदारताल ट्रेक पर एक और शव मिला, हिमस्खलन के बाद आठ ट्रेकर थे लापता, सात के मिल चुके शव

Another body found on Kedartal trek; eight trekkers had gone missing following an avalanche, and seven bodies have now been recovered.

खबर को सुनें


केदारताल ट्रेक पर एक और शव मिला, हिमस्खलन के बाद आठ ट्रेकर थे लापता, सात के मिल चुके शव

समुद्रतल से 4,000 मीटर की ऊंचाई पर मिला शव, शेष बचे एक लापता ट्रेकर की तलाश को जारी है अभियान, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल के थे ये लापता ट्रेकर, बीते 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था ट्रेकरों का 12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल

देहरादून, 06 नवंबर 2026 : उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता आठ ट्रेकर्स में से एक और का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। अब तक सात ट्रेकरों के शव मिल चुके हैं, जबकि एक ट्रेकर की अभी भी एसडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीम तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एसडीआरएफ और निम की टीम ने लापता ट्रेकर्स की संभावित लोकेशन वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की। इस दौरान हिमस्खलन में दबे तीन पुरुष ट्रेकरों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। इनमें से दो शव गुरुवार को खोज लिए गए थे। तीनों शवों को पहले बेस कैंप और फिर यूकाडा के हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड लाया गया। यह हेलीकॉप्टर पूर्वाह्ल 11 बजे देहरादून से रवाना होकर 11:30 बजे मातली हेलीपैड पहुंचा था और यहां से 11:40 बजे केदारताल के लिए रवाना हुआ। दोपहर करीब 12:10 बजे हेलीकॉप्टर तीनों शवों को लेकर मातली पहुंचा।

बता दें कि ट्रेकरों का 12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल बीते 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था। इसमें स्थानीय गाइड, उत्तर प्रदेश के दो और पश्चिम बंगाल के पांच ट्रेकर, एक कुक व तीन पोर्टर शामिल थे। दल को 29 अक्टूबर को वापसी करनी थी, लेकिन वह निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंचा। बाद में एक कुक और तीन पोर्टर रास्ते में सुरक्षित मिले। उन्हीं से बाकी सदस्यों के फंसने और फिर लापता होने की सूचना मिली। हेलीकाप्टर से दो
बार रेकी के बावजूद उनका पता नहीं चला।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button