उत्तराखंडऑफबीटजागरूकताराष्ट्रीय

कालागढ़ में हाथियों ने उड़ाई दावत, मानव-हाथी संघर्ष न्यून करने पर हुआ मंथन

Elephants feasted in Kalagarh, discussions were held to reduce human-elephant conflict.

खबर को सुनें


कालागढ़ में हाथियों ने उड़ाई दावत, मानव-हाथी संघर्ष न्यून करने पर हुआ मंथन

 

विश्व हाथी दिवस पर कालागढ़ रेंज के एलीफैंट कैंप परिसर में हुआ यह खास आयोजन, छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षु वन आरक्षियों और स्थानीय निवासियों ने देखी हाथियों के जीवन और संरक्षण पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म  गजलोक : वाइल्ड. सेक्रेड. इटरनल

देहरादून, 12 अगस्त 2026: विश्व हाथी दिवस पर बुधवार को कालागढ़ रेंज के एलीफैंट कैंप परिसर में हाथियों के लिए खास दावत का इंतजाम हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षु वन आरक्षियों और स्थानीय निवासियों को हाथियों के संरक्षण, प्राकृतिक आवास और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया।

दावत में हाथियों को केले, गन्ना और गुड़ का भोज दिया गया। इसके बाद कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में हाथियों के जीवन और संरक्षण पर आधारित जागरूकता फिल्म गजलोक : वाइल्ड. सेक्रेड. इटरनल  (GAJA-LOK: Wild. Sacred. Eternal) दिखाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी और कालागढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली ने वन अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ मिलकर हाथियों के जीवन, सामाजिक व्यवहार, भोजन, प्रजनन, प्राकृतिक आवास और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।कहा गया कि वन्यजीव संरक्षण के लिए सामाजिक सहभागिता के साथ भावी पीढ़ी को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

झिरना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अभय जोशी, कालागढ़ रेंज के पूर्व वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट और इंटर कालेज कालागढ़ के प्रधानाचार्य डा. सतीश कुमार ने विद्यार्थियों और प्रशिक्षु वन आरक्षियों से संवाद किया। उन्होंने मानव-हाथी संघर्ष न्यून करने के लिए जागरूकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी इंद्र सिंह बिष्ट, पुलिस उप निरीक्षक जसवंत सिंह समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

14 Comments

  1. Если вы планируете строить надежное и теплое жилье, обратите внимание на дома каркасные спб, которые сочетают в себе качество и доступность.
    Каждый может спроектировать дом с учетом собственных желаний и потребностей.

  2. Планируйте своё путешествие заранее и воспользуйтесь бронь машины в калининграде, чтобы обеспечить комфорт и свободу передвижения по городу и области.
    Причиной растущего спроса на аренду авто является независимость от общественного транспорта и такси.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button