weather patternअंतरराष्ट्रीयआपदाआपदा प्रबंधनउत्तराखंडदुर्घटनामानसूनराष्ट्रीय

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में घायल श्रमिक की एम्स में मौत, 11 पहुंची मृतकों की संख्या

A worker injured in the tunnel accident at the Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project died at AIIMS, taking the death toll to 11.

खबर को सुनें


विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के सुरंग हादसे में घायल श्रमिक की एम्स में मौत, 11 पहुंची मृतकों की संख्या

श्रमिक की एम्स ऋषिकेश हुई में मौत, मलबे में दबकर 10 श्रमिक पहले ही गंवा चुके हैं जान, सुरंग हादसे में घायल 12 श्रमिकों का जिला अस्पताल गोपेश्वर और एम्स ऋषिकेश में चल रहा है उपचार, हादसे के दौरान सुरंग में काम कर रहे थे 28 श्रमिक

देहरादून, 19 अगस्त 2026: चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर हाट सियासैंण में निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपीलकोटी जल विद्युत परियोजना के टेल रेस सुरंग हादसे में गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक रोहित पांडे (22) बिहार का रहने वाला था।  इसी के साथ सुरंग हादसे में मरने वाले श्रमिकों की संख्या 11 हो गई है।

बीते 13 अगस्त की शाम पौने सात बजे के आसपास परियोजना की सुरंग में केविटी फटने से भारी भूस्खलन हुआ और देखते ही देखते सुरंग पानी व मलबे से भर गई। तब सुरंग में 28 श्रमिक काम कर रहे थे। इनमें से 10 श्रमिकों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी, जबकि 12 घायल श्रमिकों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर व एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। छह श्रमिक स्वयं ही सुरंग से सुरक्षित बाहर आ गए थे।

विदित हो कि मलबे से सात श्रमिकों के शव हादसे वाले दिन ही निकाल लिए गए थे, जबकि एक श्रमिक का शव 15 अगस्त और दो के शव 18 अगस्त को निकाले गए। ये दोनों श्रमिक एक्सकेवेटर मशीन के नीचे दबे हुए थे, जो सुरंग में पानी व मलबा भरने के दौरान पलट गई थी। इस मशीन काे काटकर बाहर निकालना पड़ा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button