अंतरराष्ट्रीयअध्यात्मउत्तराखंडऑफबीटचारधाम यात्रातीर्थाटनराष्ट्रीय
फिर बाबा केदार की चौखट पर पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान
Actress Sara Ali Khan reached the threshold of Baba Kedar once again.

फिर बाबा केदार की चौखट पर पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान
केदारपुरी में बिताए दो से तीन दिन, बर्फबारी के बीच स्वच्छता अभियान में की भागीदारी, 26 अक्टूबर को पहुंची थीं सारा केदारनाथ धाम
देहरादून, 29 अक्टूबर 2026: बालीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचीं और वहां दो से तीन दिन बिताए। इस दौरान वह काफी प्रसन्न नजर आईं। अभिनेत्री मंदिर के पीछे स्थित भीम शिला के पास साधना में लीन रहीं। केदारपुरी की पहाड़ी पर स्थित भैरवनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया।
सारा बीते 26 अक्टूबर को केदार ड्राइव में शामिल होने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं। इस दौरान धाम में बर्फबारी के बीच चलाए गए स्वच्छता अभियान में भी उन्होंने भागीदारी की। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय आम श्रद्धालु की तरह लाइन में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन किए। उनकी इस सादगी और आस्था की धाम में खूब चर्चा रही। सारा अली खान का केदारनाथ धाम से जुड़ाव उनकी फिल्म ‘केदारनाथ’ के समय से रहा है। फिल्म की शूटिंग और इसके बाद से ही वह लगातार बाबा केदार के दर्शन को आती रही हैं। वह हर वर्ष केदारपुरी पहुंचकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करती हैं।




