उत्तराखंडराजनीतिशासन

दीपावली से पहले फेंटे गए पत्ते, 44 अफसरों के तबादले

Cards shuffled before Diwali, 44 officers transferred

खबर को सुनें


दीपावली से पहले फेंटे गए पत्ते, 44 अफसरों के तबादले

देहरादून, 12 अक्टूबर 2025 : दीपावली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की नौकरशाही में बड़ा reshuffle कर दिया है। शुक्रवार देर शाम जारी आदेश में 22 आईएएस, 1 आईएफएस और 17 पीसीएस समेत कुल 44 अधिकारियों के तबादले किए गए। इस व्यापक फेरबदल से सरकार ने साफ संकेत दिया है कि कार्यशैली और परिणाम के आधार पर ही अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड तय होगा।

मुख्यमंत्री के करीबी और भरोसेमंद माने जाने वाले कई वरिष्ठ अफसरों को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। विशेष प्रमुख सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, सचिव धीराज गर्ब्याल और सोनिका को नई भूमिकाएं सौंपते हुए सरकार ने उन्हें अपने विश्वासपात्र अधिकारियों की सूची में और मजबूत किया है। धीराज गर्ब्याल को ग्राम्य विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई, जबकि सोनिका को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिलास्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। ललित मोहन रयाल नैनीताल के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं, जबकि अंशुल सिंह अल्मोड़ा, आकांक्षा कोंडे बागेश्वर, गौरव कुमार चमोली और आशीष भटगाईं पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी होंगे। इनमें तीन अधिकारी पहली बार डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं सचिव स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। डॉ. संदीप तिवारी को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है, जबकि पिथौरागढ़ के पूर्व डीएम विनोद गिरि गोस्वामी अब शहरी विकास विभाग के सचिव और निदेशक होंगे। पूर्व अल्मोड़ा डीएम आलोक पांडे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सीईओ बनाए गए हैं। पूर्व नैनीताल डीएम वंदना सिंह को कृषि और उद्यान महानिदेशक के साथ योजना विभाग की अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button