उत्तराखंडऑफबीटक्राइमगिरफ़्तारराष्ट्रीय

साधु बनकर आया और चुरा ले गया भगवान नारायण का मणि जड़ित मुकुट, गिरफ्तार

A man disguised as a sadhu stole Lord Narayana's jewel-studded crown and was arrested.

खबर को सुनें


साधु बनकर आया और चुरा ले गया भगवान नारायण का मणि जड़ित मुकुट, गिरफ्तार

बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम से चुराया मुकुट, भजन-कीर्तन के लिए ली थी उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती निवासी इस व्यक्ति ने आश्रम में शरण, आश्रम में ठहरे एक व्यक्ति के बैग से नकदी भी उड़ाई, हनुमानचट्टी रोड के पास चढ़ा पुलिस के हत्थे

देहरादून, 30 जुलाई 2026: बदरीनाथ धाम के ब्रह्मकपाल तीर्थ स्थित ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम से भगवान नारायण का मणि जड़ित सोने का मुकुट और नकदी चोरी जाने का खुलासा हुआ है। यहां भजन-कीर्तन में शामिल होकर एक साधु वेषधारी व्यक्ति ने इस चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित को चोरी के मुकुट के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

27 जुलाई को ब्रह्मर्षि साधना संघ आश्रम के ब्रह्मचारी भगवत दास ने बदरीनाथ कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेने वाले एक व्यक्ति राघवदास ने 24 जुलाई की रात मंदिर से भगवान नारायण का लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का मणि जड़ित स्वर्ण मुकुट और नकदी चोरी कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू करवा दी। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।

आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी हुए भगवान नारायण के मुकुट की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जिले में बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने तकनीकी और सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए घटनास्थल और आसपास की गहन छानबीन की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए आरोपित की खोजबीन की गई।

गुरुवार को आरोपित के बारे में जानकारी मिली तो उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदरीश गंगा वाटिका गेट व हनुमानचट्टी रोड के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपित को दबोच लिया गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के ग्राम मुनीमपुर-भिनगा (श्रावस्ती) निवासी 57 वर्षीय राघवराम पाठक उर्फ राघवदास के रूप में हुई।

आरोपित की निशानदेही पर भगवान नारायण का चोरी किया सोने का मुकुट और नकदी में से 4,500 रुपये बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने आश्रम के मंदिर से भगवान नारायण का सोने का मुकुट और वहीं ठहरे प्रभुदास नामक व्यक्ति के बैग से नगदी भी उड़ाई थी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button