अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

आज खुलेंगे देश मे सबसे ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

The doors of the Lokpal Laxman Temple, the highest temple in the country, will open today.

खबर को सुनें


आज खुलेंगे देश मे सबसे ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारियां भी पूरी, शनिवार को खुलने हैं धाम के कपाट, आज गोविंदघाट से पंज प्यारों के नेतृत्व में घांघरिया पहुंचेगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

देहरादून, 21 मई 2026: चमोली जिले की भ्यूंडार घाटी में समुद्र तल से 15,225 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब कपाट खोलने की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। धाम के कपाट शनिवार 23 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को गोविंदघाट से बेस कैंप घांघरिया पहुंचेगा। 23 मई को यह जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचेगा।

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के उत्सव में शामिल होने के लिए बुधवार को ऋषिकेश से चले दो हजार से अधिक श्रद्धालु गुरुवार को गोविंदघाट पहुंच गए। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सीईओ सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट गुरुद्वारे में अखंड साहिब पाठ, शबद-कीर्तन, अरदास व हुक्मनामा लेकर श्रद्धालुओं को आज सुबह आठ बजे पंज प्यारों की अगुआई में घांघरिया के लिए रवाना किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा करेंगे। श्रद्धालु 23 मई को सुबह पांच बजे घांघरिया से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button