अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति
जयघोष के बीच मध्यमेश्वर धाम में विराजमान हुए बाबा द्वितीय केदार
Baba Dwitiya Kedar was seated in Madhyameshwar Dham amidst the chants

जयघोष के बीच मध्यमेश्वर धाम में विराजमान हुए बाबा द्वितीय केदार
कपाट खुलने के मौके पर 1,135 श्रद्धालुओं ने किए द्वितीय केदार के दर्शन, इससे पूर्व सुबह 10 बजे गौंडार से मध्यमेश्वर धाम पहुंची बाबा की उत्सव डोली
देहरादून, 21 मई 2026: द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट कर्क लग्न में गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर 1,135 श्रद्धालुओं ने बाबा मध्यमेश्वर के दर्शन किए। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर की फूलों से भव्य सजावट की गई थी।




