आपदा प्रबंधन

सेब उत्पादकों को राहत : सरकार खरीदेगी सेब

Relief to apple growers: Government will buy apples

खबर को सुनें


सेब उत्पादकों को राहत : सरकार खरीदेगी सेब

देहरादून, 21 सितंबर 2025 :  आपदा से प्रभावित उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेब उत्पादकों के आंसू पोंछते हुए ऐलान किया है कि अब सरकार खुद उनके सेब खरीदेगी, जिससे उन्हें नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, धराली और इसके आसपास के क्षेत्रों का रॉयल डिलीशियस सेब ₹51 प्रति किलोग्राम रेड डिलीशियस और अन्य किस्मों के सेब ₹45 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदे जाएंगे। यह खरीद उद्यान विभाग के माध्यम से की जाएगी। हालांकि, यह कीमतें ग्रेड-सी सेब पर लागू नहीं होंगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई करने और वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री को इसकी प्रगति की रिपोर्ट शीघ्र सौंपने को भी कहा गया है।
आपदा के कारण फसलों को भारी नुकसान झेल चुके धराली क्षेत्र के किसानों के लिए यह निर्णय नई उम्मीद लेकर आया है। सरकार के इस कदम से उन्हें बाजार में उचित मूल्य मिलने के साथ-साथ आर्थिक राहत भी सुनिश्चित होगी।
सेब उत्पादकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक संवेदनशील और साहसिक निर्णय बताया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button