उत्तराखंडऑफबीटबैठकसंस्कृति

अखिल गढ़वाल सभा की वार्षिक आमसभा आज

Akhil Garhwal Sabha's Annual General Meeting Today

खबर को सुनें


अखिल गढ़वाल सभा की वार्षिक आमसभा आज

अपराह्न तीन बजे से नेशविला रोड स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन में होगा यह आयोजन, महासचिव ने की सभी सदस्यों से आमसभा में उपस्थित रहने की अपील

देहरादून, 05 सितंबर 2026 : अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की वार्षिक आमसभा रविवार को अपराह्न तीन बजे से नेशविला रोड स्थित अखिल गढ़वाल सभा भवन में आयोजित की गई है। इस मौके पर सभा की हीरक जयंती के तहत प्रस्तावित उत्तराखंड कौथिग के आयोजन की रूपरेखा तय की जाएगी।

सभा के महासचिव गजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वार्षिक आमसभा पहले 16 अगस्त को बुलाई गई थी, लेकिन कोरम के अभाव में इस स्थगित करना पड़ा। अब
रविवार छह सितंबर को आमसभा आयोजित की जा रही है। इस मौके पर अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा को नई दिशा दी जानी है, इसलिए सभी सदस्यों का आमसभा में मौजूद रहना जरूरी है। खासकर सभा की हीरक जयंती पर आयोजित होने वाले उत्तराखंड कौथिग का खाका इस दौरान खींचा जाएगा। इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सदस्यों के सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button