उत्तराखंडऑफबीटजंगली जानवरों का शिकारडरतेंदुए का हमला
बुजुर्ग ने गुलदार के जबड़े से छुड़ाई गाय
Elderly man frees cow from leopard's jaws.

बुजुर्ग ने गुलदार के जबड़े से छुड़ाई गाय
बीरोंखाल ब्लाक स्थित ग्राम कोलरी निवासी 75-वर्षीय रमेश चंद्र भदूला ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार के जबड़े में जकड़ी अपनी गाय को सुरक्षित छुड़ाया
देहरादून, 05 सितंबर 2026: पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक स्थित ग्राम कोलरी निवासी 75-वर्षीय रमेश चंद्र भदूला ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार के जबड़े से अपनी गाय को सुरक्षित छुड़ा लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गांव के नजदीक पिंजरा लगाने की मांग की है।
घटना शनिवार की है। कोलरी निवासी रमेश चंद्र हमेशा की तरह गांव के पास ही खेतों में अपने मवेशी चुगा रहे थे। इसी बीच झाड़ियों ने घात लगाकर बैठे गुलदार ने गाय पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की तरफ ले जाने लगा। ऐसे में रमेश चंद्र ने साहस का परिचय देते हुए मौके से भागने के बजाय शोर मचाते हुए गुलदार पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, लेकिन गुलदार गाय को खींचता रहा। यह देख बुजुर्ग ने अपनी छतरी से गुलदार पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से गुलदार घबरा कर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, रमेश चंद्रजब मवेशियों को लेकर घर की ओर लौट रहे थे तो गुलदार एक बार फिर रास्ते में आ धमका। इस बार भी उन्होंने शोर मचाते हुए गुलदार पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, तब जाकर वह दोबारा रास्ते में नहीं आया।



