उत्तराखंडकानून व्यवस्थाक्राइमगिरफ़्तार

रील देख-देखकर चल पड़ा अपराध की राह

After watching the reel, he started on the path of crime.

खबर को सुनें


रील देख-देखकर चल पड़ा अपराध की राह

देहरादून, 25 अक्टूबर 26 अक्टूबर 2025 : सोशल मीडिया की रील्स देखकर अपराध की राह पर चल पड़ा युवक आखिरकार दून पुलिस की सटीक रणनीति के जाल में फंस गया। इस वर्ष देहरादून में हुई एकमात्र चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए पटेलनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

घटना 19 अक्टूबर की है, जब नयागांव से प्रेमनगर जा रही श्रीमती लक्ष्मी रावत की गले से बाबा फार्म के पास एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी। मामले में थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सुराग जुटाए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और पहचान छिपाने के लिए पूरे रास्ते हेलमेट नहीं उतारा।

लगातार पतारसी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 25 अक्टूबर को बल्लूपुर के पास से शिवम उर्फ शुभम (22 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार, निवासी श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर चैन स्नेचिंग की रीलें देखकर प्रेरित हुआ था। अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए उसने यह वारदात की योजना बनाई थी। उसने घटना के दौरान नंबर प्लेट हटा दी थी और पूरे समय हेलमेट नहीं उतारा ताकि पहचान न हो सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button