Heritageअंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटधरोहरपर्यटनराष्ट्रीय

शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, सीजन में पहली बार 35 हजार पर्यटकों ने की सैर

Valley of Flowers closes for the winter season; 35,000 tourists visited during the season—a first.

खबर को सुनें


शीतकाल के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, सीजन में पहली बार 35 हजार पर्यटकों ने की सैर

इस बार 531 वृद्ध और 124 बच्चों ने भी किया फूलों की घाटी की जैवविविधता का दीदार, 12 वर्ष से अधिक आयु के थे सभी बच्चे, 18 वर्ष से अधिक आयु के 4,431 विद्यार्थी एवं शोधकर्ता भी पहुंचे फूलों की इस जन्नत में, पर्यटकों की आमद बढ़ने से वन विभाग ने की 67 लाख सात हजार 500 रुपये की कमाई

देहरादून, 31 अक्टूबर 2026: विश्व धरोहर फूलों की घाटी शनिवार शाम शीतकाल के लिए बंद कर दी गई। अब पर्यटकों को घाटी की सैर के लिए अगले वर्ष एक जून का इंतजार करना पड़ेगा। इस बार रिकार्ड 35,261 पर्यटकों ने घाटी की सैर की, जो कि एक सीजन में सबसे बड़ी संख्या है। पर्यटकों में 265 विदेशी भी शामिल थे। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने बताया कि पर्यटकों की आमद बढ़ने से फूलों की घाटी प्रशासन को 67 लाख सात हजार 500 रुपये की आय हुई।

घाटी में इस बार पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकार्ड पीछे छोड़ दिए। यह पहला सीजन था, जब घाटी की सैर को 35,261 पर्यटक पहुंचे। इनमें 21,306 पुरुष, 8,604 महिलाएं, 18 वर्ष से अधिक आयु के 4,431 विद्यार्थी एवं शोधकर्ता, 12 वर्ष से अधिक आयु के 124 बच्चे, 531 वृद्ध और 127 विदेशी पुरुष व 138 विदेशी महिलाएं शामिल हैं। चमोली जिले की भ्यूंडार घाटी में समुद्रतल से 12,995 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली फूलों की घाटी बीते एक जून को पर्यटकों के लिए खोली गई थी। करीब पांच माह देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही घाटी में इस सीजन पर्यटकों की रिकार्ड आमद हुई।

फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही से वन विभाग को 67 लाख सात हजार 500 रुपये आय हुई। जबकि, बीते 27 सितंबर को भारी वर्षा एवं मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर घाटी को एक दिन के लिए बंद रखा गया। बावजूद इसके रिकार्ड पर्यटकों ने सीजन में घाटी का दीदार किया।

घाटी की सैर पहुंचे पर्यटक

वर्ष      पर्यटकों की संख्या  विदेशी पर्यटक
2026    35,261                    265
2025    15,924                    416
2024    19,401                    330
2023    13,161                     401
2022    20,830                     280

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button