अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटक्राइमराष्ट्रीय

लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज से गायब हुए हाथी दांत

Elephant tusks go missing from the Laldhang range of the Lansdowne Forest Division

खबर को सुनें


लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज से गायब हुए हाथी दांत

चार से पांच हाथी दांत बताए जा रहे गायब, जब्त व बरामद हाथी दांतों की गणना के दौरान सामने आई गड़बड़ी, महकमे में हड़कंप, मौजूद कुछ दांतों का वजन भी अभिलेखों में दर्ज वजन से कम मिला, दो दिन से जांच में जुटे हैं अधिकारी

देहरादून, 31 अक्टूबर 2026: लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के स्टोर रूम से चार से पांच हाथी दांत गायब होने का मामला सामने आया है। रेंज में मौजूद दांतों में से भी कई का वजन कम होने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से ही वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल की ओर से वन संरक्षक शिवालिक वृत्त को प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं।

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्देश पर इन दिनों प्रदेश के विभिन्न रेंज कार्यालयों में जब्त व बरामद हाथी दांतों की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इसी क्रम में लालढांग रेंज में चार से पांच हाथी दांत गायब होने की जानकारी मिली। बताया गया कि रेंज कार्यालय ने अपने स्तर से गायब हुए हाथी दांतों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जो पिछले दो दिनों से रेंज कार्यालय में डेरा जमाए हुए हैं।

शनिवार को लालढांग रेंज कार्यालय में मौजूद हाथी दांतों की संख्या व उनके वजन की भी जांच की गई। इस दौरान कुछ का वजन विभागीय अभिलेखों में दर्ज वजन से कम मिला। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले रेंज कार्यालय में स्टोर का सामान शिफ्ट किया गया था। आशंका है कि इसी दौरान हाथी दांत गायब हुए। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल ने बताया कि हाथी दांत गायब होने की जानकारी मिली है। हालांकि, जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आ पाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button