उत्तराखंडऑफबीटराष्ट्रीय

हाथी पहाड़ पर स्लोप ट्रीटमेंट वायर में फंसा हिमालयन थार, वनकर्मियों ने सुरक्षित निकाला

A Himalayan tahr got trapped in wire mesh used for slope stabilization on a mountain; forest department personnel rescued it safely.

खबर को सुनें


हाथी पहाड़ पर स्लोप ट्रीटमेंट वायर में फंसा हिमालयन थार, वनकर्मियों ने सुरक्षित निकाला

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन दारोगा सरिता नेगी के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय निवासी कमलेश सिंह राणा की मदद से खड़ी चट्टान पर अभियान चलाया और हिमालयन थार को वायर के जाल से मुक्त कराया।

देहरादून, 31 अक्टूबर 2026: ज्योतिर्मठ के हाथी पहाड़ पर स्लोप ट्रीटमेंट वायर में फंसे दुर्लभ हिमालयन थार का नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने हिमालयन थार को सुरक्षित बाहर निकाला।

बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ में मारवाड़ी-विष्णु प्रयाग के बीच हाथी पहाड़ पर भूस्खलन जोन में उपचार कार्य हुआ है। इसके तहत पहाड़ी से पत्थर व मलबे को रोकनें के लिए वायर का जाल बिछाया गया है। इस वायर जाल में  एक दुर्लभ प्रजाति के हिमालयन थार (तहर) के फंसे होने की सूचना वन विभाग को मिली। शनिवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन दारोगा सरिता नेगी के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय निवासी कमलेश सिंह राणा की मदद से खड़ी चट्टान पर अभियान चलाया और हिमालयन थार को वायर के जाल से मुक्त कराया। रेस्क्यू टीम में वन आरक्षी सीमा, चंद्रमोहन व वाहन चालक मनीष शामिल थे।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंज अधिकारी आशीष जिरवाण ने बताया कि ट्रीटमेंट वायर में वन्यजीवों के इस तरह फंसने की घटनाएं विभाग के लिए चुनौती बन रही हैं। सीमित संसाधनों के बीच रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं। ऐसे में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ट्रीटमेंट वायर की संरचना की समीक्षा वन्य जीव संरक्षण की दृष्टि से बेहद जरूरी है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button