आपदा

देहरादून में 13 की मौत, 16 लापता

13 dead, 16 missing in Dehradun

खबर को सुनें


देहरादून में 13 की मौत, 16 लापता

  • डीएम सविन बंसल ग्राउंड जीरो पर, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

  • मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडा, कार्लीगाड में तबाही का मंजर

देहरादून, 16 सितंबर 2025
देहरादून जिले में सोमवार रात हुई भीषण अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत, 16 लोग लापता और 3 घायल होने की पुष्टि हुई है। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
डीएम ने मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडा, कार्लीगाड सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्यों की निगरानी की और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कार्लीगाड क्षेत्र में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवरुद्ध सड़कें, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं शीघ्र बहाल की जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रभावित परिवार किराए पर सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट होना चाहें, उन्हें तीन माह तक ₹4,000 प्रति माह की सहायता दी जाएगी।
प्रशासन ने राहत शिविरों की व्यवस्था की है और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए पुलिस, प्रशासन और बचाव दलों की टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह समय संवेदनशीलता और तत्परता से काम करने का है, और प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ खड़ा है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button