उत्तराखंडडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय

भालू के हमले में एक बैल की मौत, दो मवेशी गंभीर घायल, गांव में दहशत

Bull killed in bear attack, two other cattle critically injured; panic in the village

खबर को सुनें


भालू के हमले में एक बैल की मौत, दो मवेशी गंभीर घायल, गांव में दहशत

चमोली जिले के पोखरी विकासखंड स्थित बंगथल गांव की है यह घटना, ग्रामीणों ने की दो घंटे सड़क जाम, वन विभाग को दी ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

देहरादून, 01 नवंबर 2026: चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में भालू का आतंक गहराता जा रहा है। शनिवार रात भालू ने बंगथल गांव में दो गोशालाओं के दरवाजे तोड़कर मवेशियों पर हमला कर दिया। हमले में एक बैल की तत्काल मौत हो गई, जबकि एक बैल और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, भालू ने भगत लाल की गोशाला में घुसकर एक बैल को मार डाला और दूसरे बैल को घायल कर दिया। दूसरी घटना में सुरेंद्र सिंह  की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भालू ने एक गाय को घायल किया। लगातार हमलों से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मृत बैल को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि डीएफओ, रेंजर और वन विभाग के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचने तक जाम नहीं खोला जाएगा। केदारनाथ वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं, वन दारोगा आनंद सिंह रावत व गोपाल सिंह रमोला ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इस पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि भालू के लगातार हमलों से लोगों और मवेशियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई  है। उन्होंने भालू के आतंक से निजात दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की दशा में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान ज्योति देवी, पूर्व प्रधान ललित मिश्रा, भगत लाल, सुरेंद्र नेगी, मिलन मिश्रा, विवेक भारती, मुकेश लाल, कन्हैया प्रसाद भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष सावित्री देवी, कुंवरी देवी, कुसुमलता देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button