आपदा

कारलीगाड में बादल फटा, के दुकानें बहीं, लोगों में दहशत

Cloud burst in Karligad, shops washed away, people in panic

खबर को सुनें


कारलीगाड में बादल फटा, के दुकानें बहीं, लोगों में दहशत

  • सहस्रधारा क्षेत्र में मची अफरातफरी

  • जिला प्रशासन का रेस्क्यू अभियान जारी

  • डीएम ने की स्कूलों में छुट्टी घोषित की

देहरादून, 16 सितंबर। देर रात भारी वर्षा के चलते सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाड में बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया। अचानक आई आपदा के कारण कई दुकानें बह गईं और लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी व्यक्ति की जान जाने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन दो लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है। बारिश को देखते हुए सुबह डीएम ने जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी का दिए।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वयं कमान संभालते हुए रात में ही सभी विभागों के साथ समन्वय कर रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया।
राहत और बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोनिवि की टीमें जुटी हुई हैं। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम लगातार चल रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन के तहत आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी विभाग सक्रिय मोड में हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी रात्रि में ही घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button