अवार्डउत्तराखंडऑफबीटपुरस्कारप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

आल इंडिया चंदन राम दास मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन 30 अगस्त से

All India Chandan Ram Das Memorial Football Tournament to be held from August 30

खबर को सुनें


आल इंडिया चंदन राम दास मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन 30 अगस्त से

  • बागेश्वर जिले के नुमाइश खेत मैदान में 13 सितंबर तक खेला जाएगा यह टूर्नामेंट

  • विजेता टीम को 1.51 लाख और उपविजेता को 51 हजार रुपये का मिलेगा ईनाम

  • अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रहे दून के विरेन्द्र सिंह रावत होंगे  टेक्निकल डायरेक्टर

  • देशभर से बेहतरीन टीमों को किया जा रहा है फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित

देहरादून, 04 अगस्त 2026: फ्रेंड्स क्लब बागेश्वर की ओर से बागेश्वर नुमाइश खेल मैदान में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आल इंडिया चंदन राम दास मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए देशभर से बेहतरीन टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.51 लाख व उपविजेता टीम को 51 हजार की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कपकोटी और सचिव कमल शाह जगाती ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1996 से फ्रेंड्स क्लब बागेश्वर में फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता आ रहा है। इससे यहां युवाओं में फुटबॉल को लेकर आकर्षक बढ़ा है और वह प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं। बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर रहे दून के विरेन्द्र सिंह रावत टेक्निकल डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका लाभ निश्चित रूप से खिलाड़ियों को मिलेगा।

रावत ने नियुक्त किए मैच कमिश्नर व रेफरी

सचिव कमल शाह जगाती ने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए टेक्निकल डायरेक्टर रावत की ओर से किशन सोनी को मैच कमिश्नर और हर्षित चौहान, हिमांशु प्रजापति, रोशन चंद, सुशील रावत, रणवीर गुसाईं, वरुण चौहान व भूपाल सिंह को रेफरी नियुक्त किया गया है।

आयोजन समिति उठाएगी सारा खर्चा

टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खाने-ठहरने की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जाएगी। उनके आने-जाने का खर्च भी समिति ही वहन करेगी।

एंट्री की अंतिम तिथि 20 अगस्त

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एंट्री की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। इच्छुक टीम इस तिथि तक मोबाइल नंबर  9411131550 और 8532945777 पर अपनी एंट्री करा सकती हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button