अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटखगोल-भूगोलपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीय

निम ने शुरू किया अपना महत्वाकांक्षी माउंट नुन–कुन अभियान, सोनमर्ग पहुंचा 14 सदस्यीय दल 

Nim begins its ambitious Mount Nun-Kun expedition, 14-member team reaches Sonamarg

खबर को सुनें


निम ने शुरू किया अपना महत्वाकांक्षी माउंट नुन–कुन अभियान, सोनमर्ग पहुंचा 14 सदस्यीय दल

यहां स्वयं को पर्वतारोहण की परिस्थितियों के अनुकूल ढाल के बाद बेस कैंप के लिए प्रस्थान करेगा अभियान दल, निम के प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित कर रहे हैं दल का नेतृत्व, अभियान में शामिल हैं निम के अनुभवी प्रशिक्षक और दक्ष पर्वतारोही

देहरादून, 05 अगस्त 2026: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम), उत्तरकाशी ने अपने महत्वाकांक्षी माउंट नुन–कुन अभियान की शुरुआत कर दे है। इसके तहत अभियान के पहले चरण को सफलता पूर्वक पूर्ण कर 14 सदस्यीय दल सोनमर्ग (जम्मू एवं कश्मीर) पहुंच गया है। अभियान दल का नेतृत्व निम के प्रधानाचार्य कर्नल एसएस राजपुरोहित कर रहे हैं। फिलहाल दल यहां स्वयं को पर्वतारोहण की परिस्थितियों के अनुकूल ढाल रहा है और इसके बाद अभियान के बेस कैंप के लिए प्रस्थान करेगा।

लद्दाख की सुरु घाटी में स्थित माउंट नुन (7,135 मीटर) और माउंट कुन (7,077 मीटर) देश की प्रमुख हिमालयी चोटियों में शामिल हैं। इन चोटियों पर सफल आरोहण के लिए उच्चस्तरीय तकनीकी दक्षता, शारीरिक सहनशक्ति, अनुशासन और उत्कृष्ट टीम भावना का होना जरूरी है। अभियान की योजना सुरक्षा, पर्यावरणीय संरक्षण और पर्वतारोहण के नैतिक मूल्यों के सर्वोच्च मानकों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक तैयार की गई है।

अभियान दल में निम के अनुभवी प्रशिक्षक और दक्ष पर्वतारोही शामिल हैं, जो निर्धारित अनुकूलन कार्यक्रम पूर्ण करने व क्रमिक रूप से विभिन्न शिविर स्थापित करने के उपरांत इन चुनौतीपूर्ण चोटियों पर आरोहण का प्रयास करेंगे। यह अभियान पर्वतारोहण उत्कृष्टता, साहसिक नेतृत्व और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की दिशा में संस्थान की सतत प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button