उत्तराखंडराजनीति

हरदा को यूट्यूब ने दिया सिल्वर बटन… दिलचस्प है वजह

खबर को सुनें


देहरादून, 10 अक्टूबर 2025: राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब सोशल मीडिया के मैदान में भी कमाल दिखा रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता ने उन्हें नई पहचान दिलाई है। बहुत कम समय में ही उनके यूट्यूब चैनल ने एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर जुटा लिए हैं। इस उपलब्धि पर यूट्यूब ने उन्हें सिल्वर प्ले बटन से सम्मानित किया है।

हरीश रावत अपने चैनल पर लगातार ऐसे वीडियो साझा करते हैं जिनमें वे जनता के मुद्दों, राज्य के विकास, संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों पर अपने विचार रखते हैं।
उनकी सहज भाषा और धरातलीय अंदाज के कारण वे युवा वर्ग और आम जनता दोनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हरीश रावत का यह कदम नेताओं द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म का रचनात्मक उपयोग करने का उत्कृष्ट उदाहरण है। पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़ते हुए वे अब सीधे जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

सिल्वर बटन मिलने पर हरीश रावत ने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा “यह सम्मान जनता का है, जिन्होंने मुझे हमेशा सुना, समझा और सराहा।”

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button