उत्तराखंडकानून व्यवस्थायातायात

अतिक्रमण हटाने सड़क पर आई पुलिस, 280 चालान, 70 हजार का जुर्माना 

Police came on the road to remove encroachment, 280 challans, fine of Rs 70 thousand

खबर को सुनें


अतिक्रमण हटाने सड़क पर आई पुलिस, 280 चालान, 70 हजार का जुर्माना

देहरादून, 14 अक्टूबर 2025 :  त्योहारी सीजन में राजधानी की सड़कों पर बढ़ती भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए दून पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात दोनों क्षेत्रों में सोमवार को पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, फुटपाथों और सड़कों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति या व्यापारी को त्योहारों के नाम पर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 280 लोगों के चालान काटे और 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं, 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 85 मामलों को न्यायालय में प्रेषित किया गया।

इसी क्रम में, सार्वजनिक स्थानों पर असुविधा फैलाने और अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले 158 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट 152 बीएनएसएस के तहत संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि त्योहारी भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण या सड़क पर बाधा बर्दाश्त न की जाए। पुलिस ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन को निर्बाध आवाजाही का माहौल देने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस सख्ती से जहां दुकानदारों में हलचल मची है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है, उनका कहना है कि इससे बाजारों में पैदल चलना और वाहनों की आवाजाही अब पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button