अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति

डिम्मर के लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पूजन के बाद ज्योतिर्मठ पहुंची गाडू घड़ा यात्रा

After worshipping at the Lakshmi-Narayan temple in Dimmar, the Gadu Ghada Yatra reached Jyotirmath

खबर को सुनें


डिम्मर के लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पूजन के बाद ज्योतिर्मठ पहुंची गाडू घड़ा यात्रा

उमट्टा, लंगासू, नंदप्रयाग, चमोली, रविग्राम होते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहुंची नृसिंह मंदिर,  22 अप्रैल को उद्धवजी और देवताओं के खजांची कुबेरजी की डोली, आदि शंकराचार्य की गद्दी और रावल पहुंचेगे बदरीनाथ धाम

देहरादून, 20 अप्रैल 2026: भगवान बदरी नारायण की पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को लेकर गाडू घड़ा यात्रा सोमवार को डिम्मर गांव स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर डिम्मर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा का नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मय पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इससे पूर्व, भगवान की महाभिषेक पूजा कर उन्हें बाल भोग अर्पित किया गया।

सोमवार सुबह बदरीनाथ धाम के डिमरी पुजारियों ने बदरी विशाल के जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर पहुंचने पर महंत योगेशानंद ने भगवान नारायण की पूजा-अर्चना की। विद्यापीठ सिमली में डिम्मर की ग्राम प्रधान विनीता देवी, शशि देवी, संतोषी खंडूड़ी, भुवनेश्वरी खंडूड़ी, रंजना देवी आदि ने भजन-कीर्तन करते हुए गाडू घड़ा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तेल कलश के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी ने गाडू घड़ा यात्रा के बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करते समय सफल यात्रा की कामना की। केंद्रीय पंचायत के सदस्य गोवर्धन प्रसाद डिमरी और प्रकाश चंद्र डिमरी ने बताया कि गाडू घड़ा यात्रा सिमली से कर्णप्रयाग स्थित मां उमा देवी मंदिर, उमट्टा, लंगासू, नंदप्रयाग, चमोली, विरही, पाखी, रवि ग्राम होते हुए रात्रि प्रवास के लिए नसिृंह मंदिर ज्योतिर्मठ पहुंची।

21 अप्रैल को यात्रा ज्योतिर्मठ से आदि शंकराचार्य की गद्दी व रावल के साथ योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी। 22 अप्रैल को भगवान नारायण के प्रतिनिधि उद्धवजी व देवताओं के खजांची कुबेरजी की उत्सव डोली और आदि शंकराचार्य की गद्दी रावल की अगुआई में बदरीनाथ धाम पहुंचेंगी। 23 अप्रैल को सुबह 6.15 बजे
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर गाडू घड़ा, उद्धवजी व कुबेरजी की डोली को मंदिर के गर्भगृह में प्रतिस्थापित किया जाएगा। यात्रा में डिम्मर धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, भगवती प्रसाद, टीका प्रसाद, हर्षवर्धन, संजय डिमरी, डा. हिमांशु, मुकेश, हेमचंद्र डिमरी आदि शामिल हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button