अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंसंस्कृति

आज से निज धाम में विराजेंगे बाबा केदार, सुबह आठ खुलेंगे कपाट

Baba Kedar will be seated in his abode from today, the doors will open at 8 am

खबर को सुनें


आज से निज धाम में विराजेंगे बाबा केदार, सुबह आठ खुलेंगे कपाट

पंचमुखी उत्सव डोली के साथ बाबा के प्रथम दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचे लगभग दस हजार यात्री

देहरादून, 21 अप्रैल 2026: पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। धाम की दस क्विंटल फूलों से भव्य सजावट की गई है। कपाट बुधवार सुबह आठ बजे खोले जाएंगे। बाबा केदार के प्रथम दर्शन के लिए लगभग दस हजार यात्री धाम पहुंच चुके हैं और सोनप्रयाग, गौरीकुंड आदि  पड़ावों पर भी दस से 12 हजार यात्री ठहरे हुए हैं। वहीं, बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी मंगलवार को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम पहुंच गई।


बाबा केदार की डोली यात्रा रविवार को सेना के बैंड की मधुर लहरियों के बीच शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से प्रथम पड़ाव फाटा, सोमवार को द्वितीय पड़ाव गौरीकुंड और मंगलवार शाम केदारनाथ धाम पहुंची। डोली यात्रा में हजारों यात्री भी शामिल थे। कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहेंगे। यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं। पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, गर्म पानी, विद्युत प्रकाश के साथ खानपान के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक दो किमी की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा सहायता केंद्र (एमआरपी) खोले गए हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button