Blog

गुलदार ने बनाया फिर ली एक व्यक्ति की जान, पौड़ी में कम नहीं हो रहा गुलदार का आतंक

खबर को सुनें


गुलदार ने बनाया फिर ली एक व्यक्ति की जान, पौड़ी में कम नहीं हो रहा गुलदार का आतंक

पौड़ी, 5 दिसंबर 2025 : पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला इडवालस्यूं क्षेत्र के चवथ पट्टी का है, जहां गुरुवार सुबह गुलदार ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि कई दिनों से गतिविधियां दिखने के बावजूद विभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में इस वर्ष अब तक गुलदार 13 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पूजा-अर्चना के लिए शिवालय गए थे। लौटते समय जंगल किनारे घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग तो गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गुलदार को नरभक्षी घोषित, शूटरों की तैनाती होगी

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि गुलदार को नरभक्षी घोषित कर दिया गया है और जल्द ही गांव में शूटर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कैमरा ट्रैप, ड्रोन मॉनिटरिंग और पिंजरे लगाए जा रहे

वन विभाग ने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप, ड्रोन मॉनिटरिंग, पीटीआरएस रैंक और पिंजरा लगाने जैसे उपाय शुरू कर दिए हैं। विभाग को 15 दिनों की विशेष अनुमति दी गई है, जिसके तहत लगातार निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ी तो अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। विभाग ने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहने तथा किसी भी सूचना को तुरंत विभाग तक पहुंचाने की अपील की है।

विधायक का घेराव

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक राजकुमार पौरी मौके पर पहुंचे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर नाराजगी जताई और क्षेत्र को जल्द गुलदार के आतंक से मुक्त कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button