शासन

एयर कनेक्टिविटी से जोड़े जाएं सभी जिला मुख्‍यालय और पर्यटक स्‍थल : मुख्य सचिव

All district headquarters and tourist places should be connected through air connectivity: Chief Secretary

खबर को सुनें


एयर कनेक्टिविटी से जोड़े जाएं सभी जिला मुख्‍यालय और पर्यटक स्‍थल : मुख्य सचिव

शीघ्र ई-ऑफिस से जोड़ा जाएं सभी विभाग और जनपद स्तर के कार्यालय

देहरादून, 22 सितम्बर 2025 : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में उल्लिखित संतृप्तिकरण बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में वित्त मंत्री द्वारा घोषित सभी संतृप्तिकरण बिंदुओं पर विभाग शीघ्र कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख पर्यटक स्थलों को शीघ्र हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि असुरक्षित पुलों और ट्रॉलियों का तत्काल जीर्णोद्धार किया जाए तथा जहां ट्रॉलियां संचालित हो रही हैं वहां पुल निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। गैर-सरकारी ट्रॉलियों का भी सेफ्टी ऑडिट कर नियमानुसार संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की सड़कों को क्रैश बैरियर से संतृप्त करने की कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के8 निर्देश भी दिए।
ई-ऑफिस को लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग व जनपद स्तर के कार्यालयों को शीघ्र ई-ऑफिस से जोड़ा जाए और शासन के साथ इसकी लिंकेज की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके लिए आईटी विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उन्होंने विज्ञान एवं नवाचार केन्द्रों की स्थापना में तेजी लाने को कहा। विशेष रूप से रुद्रप्रयाग जनपद में भूमि चिन्हित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इसके साथ ही 13 रोजगार केन्द्रों को स्वरोजगार केन्द्रों में विकसित कर इन्हें लाइब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि सुविधाओं से सुसज्जित करने का लक्ष्य रखा गया है।
शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों और 50 हजार से अधिक आबादी वाले शहरों में शीघ्र पुस्तकालय स्थापित किए जाएं। इन पुस्तकालयों को दून लाइब्रेरी की तर्ज पर सोसायटी मोड पर संचालित किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सचिन कुर्वे, दिलीप जावलकर, सी. रविशंकर, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, रंजना राजगुरू, हिमांशु खुराना और गौरव कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने किया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button