अवार्डउत्तराखंडपुरस्कारसम्मानसाहित्य सम्मान

तापस चक्रवर्ती को मिलेगा ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’

Tapas Chakraborty will receive the Sahitya Saraswati Award. Chakraborty will receive the Sahitya Saraswati Award

खबर को सुनें


तापस चक्रवर्ती को मिलेगा ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’

देहरादून, 10 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘कादंबरी साहित्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन’ ने सहायक आयुक्त तापस चक्रवर्ती को उनके उत्कृष्ट यात्रा वृतांत लेखन के लिए प्रतिष्ठित ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ प्रदान करने की घोषणा की है।

संस्था हर वर्ष देशभर के उन रचनाकारों का चयन करती है, जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इस वर्ष यह सम्मान तापस चक्रवर्ती को उनकी सृजनात्मक लेखन शैली और यात्रा साहित्य में मौलिक योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

तापस चक्रवर्ती वर्तमान में आयकर विभाग, उत्तराखंड में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। साहित्य और फोटोग्राफी के प्रति उनकी गहरी रुचि है। अब तक वे देश-विदेश की यात्राओं पर आधारित पांच लोकप्रिय यात्रा-वृतांत लिख चुके हैं— ‘मंदिरों का नगर, त्रिवेन्द्रम्’ (2016), ‘मंदिरों का नगर, भुवनेश्वर’ (2018), ‘अविस्मरणीय यूरोप’ (2019), ‘उत्तराखंड: हिमालय की गोद में’ (2021) और हाल ही में प्रकाशित ‘हंपी: उत्सव एक पत्थरों का’ (2025)।

उनकी रचनाओं को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2018-19 में पर्यटन मंत्रालय ने उनकी पुस्तक ‘मंदिरों का नगर, भुवनेश्वर’ को ‘सर्वश्रेष्ठ यात्रा वृत्तांत पुरस्कार’ से नवाजा था, जबकि 2024 में उन्हें ‘उत्तराखंड साहित्य सम्मान’ प्रदान किया गया था।

‘कादंबरी साहित्य समारोह’ का आयोजन 22 नवंबर 2025 को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में किया जाएगा, जहां उन्हें औपचारिक रूप से ‘साहित्य सरस्वती सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button