Blog

हरबर्टपुर में मकान पर छापा, जिस्‍मफरोशी पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Raid on a house in Herbertpur, prostitution exposed, five arrested

खबर को सुनें


हरबर्टपुर में मकान पर छापा, जिस्‍मफरोशी पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

देहरादून, 2 सितंबर 2025 :  देहरादून की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विकासनगर के हरबर्टपुर में चल रहे एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर वहां के केयरटेकर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि रैकेट का मुख्य संचालक फरार है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को मिली सूचना के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती में एक मकान में छापेमारी की। पुलिस टीम को मौके से अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले।इनके  पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने मकान के केयरटेकर जय नारायण शर्मा और दो ग्राहकों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान केयरटेकर जय नारायण शर्मा ने बताया कि यह मकान राजकुमार नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया था, जो बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चलाता था। राजकुमार ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर डील करता था, जबकि जय नारायण पैसे लेकर ग्राहकों को महिलाओं के पास भेजता था। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी राजकुमार पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जय नारायण शर्मा (45), हरि किशोर (45), विक्की (26) के साथ-साथ आंचल (23) और सिमरन चौधरी (26) शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button