Blog

सरकार और प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर सतर्क

पीवैल्यू एनालिटिक्स के सर्वे पर आधारित पुस्तक ‘नारी 2025’

खबर को सुनें


सरकार और प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर सतर्क

——————————-

देहरादून, 1 सितंबर 2025.
उत्तराखंड की छवि को लेकर जारी एक निजी रिपोर्ट पर राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्पष्ट किया है कि देहरादून को महिलाओं के लिए असुरक्षित शहरों की सूची में शामिल करना पूरी तरह भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केवल 12,770 महिलाओं पर आधारित सर्वे से 31 शहरों की महिला सुरक्षा का आकलन करना किसी भी तरह विश्वसनीय नहीं हो सकता।
दिल्ली में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में निजी कंपनी पीवैल्यू एनालिटिक्स के सर्वे पर आधारित पुस्तक ‘नारी 2025’ प्रकाशित की गई थी, जिसमें देहरादून को असुरक्षित शहरों में गिना गया। इस पर कुसुम कण्डवाल ने सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि देहरादून की महिलाएं अच्छी तरह जानती हैं कि यहां सरकार और प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस विषय पर बेहद संवेदनशील हैं और किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई होती है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस रिपोर्ट का न तो राज्य महिला आयोग से कोई संबंध है और न ही राष्ट्रीय महिला आयोग इसका समर्थन करता है। कण्डवाल के मुताबिक, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने भी इसे अपनी संस्था की ओर से मान्यता प्राप्त रिपोर्ट मानने से इंकार किया।
राज्य महिला आयोग का कहना है कि देहरादून की छवि को धूमिल करने की इस कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग जल्द ही रिपोर्ट से जुड़े तथ्यों को तलब करेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button