Blog
पानी की लाइन पर कर रहा था काम, चली गई जान
घर के ऊपर से गुजर रही 11केवी की हाईटेंशन लाइन बनी मौत की वजह
देहरादूनः रुद्रप्रयाग में एक युवक की पानी की लाइन पर काम करते हुए अचानक 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग और जल संस्थान से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
शनिवार को 45 वर्षीय दिनेश प्रसाद नौटियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद नौटियाल निवासी पुनाड़ रुद्रप्रयाग सुबह 10 बजे करीब एक घर के पास पानी की पाइप लाइन से जुड़े काम कर रहे थे। इस बीच मकान के ऊपर से आ रही 11केवी की लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। जिला चिकित्सालय में उनको मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 11केवी की लाइन घरों के करीब से गुजर रही है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग लाइनों को ऊपर नहीं कर रहा। इससे दुर्घटनाएं हो रही है।



