उत्तराखंडखगोल-भूगोलजंगली जानवरों का शिकारडरतेंदुए का हमला

जान बचाने के लिए कोटद्वार में गुलदार से भिड़ गया युवक

Youth grapples with leopard in Kotdwar to save his life.

खबर को सुनें


जान बचाने के लिए कोटद्वार में गुलदार से भिड़ गया युवक

देहरादून, 03 अक्टूबर 2026: गांव तो छोड़िए, अब तो गुलदार की सक्रियता के चलते शहरों में रहना भी  मुश्किल हो गया है। शनिवार को कोटद्वार नगर के कुंभीचौड़ क्षेत्र में मंदिर जा रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। वह तो युवक शोर मचाते हुए गुलदार से भिड़ गया, जिससे सकपका कर गुलदार जंगल की ओर भाग गया और उसकी जान बच गई।

कुंभीचौड़ निवासी 25 वर्षीय सागर सिंह अपने घर के पास से मनकामेश्वर मंदिर की ओर जा रहा था। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने पीछे से उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए इस हमले में सागर संभल नहीं पाया और घायल हो गया। लेकिन, उसने हिम्मत नहीं हारी और गुलदार के दोबारा हमले की आशंका को देखते हुए शोर मचाने लगा। इतना ही नहीं, गुलदार को पीछे हटने पर मजबूर करने के लिए वह उससे भिड़ गया।

सागर के लगातार प्रतिरोध व शोर से गुलदार बौखला गया और उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। गुलदार के हमले में सागर के शरीर पर जख्म आए हैं। उसका राजकीय बेस चिकित्सालय में  उपचार किया गया। घटना के बाद से कुंभीचौड़ क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button