उत्तराखंडडरभालू का आतंकराष्ट्रीय

वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज की मादा भालू, फिर जंगल में छोड़ा

The Forest Department tranquilized a female bear and then released it into the forest.

खबर को सुनें


वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज की मादा भालू, फिर जंगल में छोड़ा

जोशीमठ नगर क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर दिखाई दी मादा भालू, दो शावक भी थे उसके साथ, वन विभाग की निगरानी में हैं शावक

देहरादून, 03 नवंबर 2026: जोशीमठ नगर क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार को फिर दो शावकों के साथ एक मादा हिमालयी काला भालू नजर आई। मौके पर पहुंची नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम ने मादा भालू को ट्रेंकुलाइजर से बेहोश किया और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। दोनों शावक फिलहाल वन विभाग की
निगरानी में हैं।

नगर क्षेत्र में भालुओं की लगातार सक्रियता के चलते हुए इस मादा भालू को ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से मिली हुई थी। तब से  वन प्रभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डा. प्रदीप मिश्रा और उप प्रभागीय वनाधिकारी सुमन के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी क्षेत्र स्थित एक रिसार्ट के पास मादा भालू को सुरक्षित पकड़ा। वहीं, उसके साथ दो शावक भी थे। विशेषज्ञ पशु चिकित्सक के निर्देश पर जोशीमठ क्यूआरटी टीम दोनों शावकों की लगातार निगरानी कर रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button