अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटपर्यटनप्रेरणायूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

आइटीबीपी के दल ने फतह की 24 हजार फीट ऊंची माउंट अभिगामिन चोटी

An ITBP team scaled the 24,000-foot-high Mount Abhigamin peak.

खबर को सुनें


आइटीबीपी के दल ने फतह की 24 हजार फीट ऊंची माउंट अभिगामिन चोटी

अभिगामिन चोटी का आरोहण करने वाला अब तक का सबसे बड़ा दल है यह, दल में शामिल कपिल राणा इससे पहले तीन बार और प्रेम प्रकाश एक बार कर चुके हैं इस चोटी को फतह, कपिल ने इसी साल मई में किया था एवरेस्ट का भी आरोहण

देहरादून, 04 अक्टूबर 2026: चमोली जिले के पैनखंडा क्षेत्र के साहसी युवाओं ने पर्वतारोहण के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। क्षेत्र के ज्योतिर्मठ मेरग निवासी कपिल राणा व गांधीनगर निवासी प्रेम प्रकाश ने आइटीबीपी के अभियान के तहत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण 24,124 फीट ऊंची माउंट अभिगामिन चोटी पर एक बार फिर सफलतापूर्वक तिरंगा लहराया है।

अभियान दल को नई दिल्ली स्थित आइटीबीपी मुख्यालय से अगस्त पहले सप्ताह में फ्लैग-आफ किया गया था। 14 अगस्त को दल गमशाली पहुंचा और 16 सितंबर को इस 27 सदस्यीय दल ने 60 किमी की कठिन चुनौतियों को पार कर माउंट अभिगामिन चोटी का सफलतापूर्वक आरोहण किया। ऐसा करने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। दल में शामिल कपिल राणा इससे पूर्व तीन बार और प्रेम प्रकाश एक बार माउंट अभिगामिन चोटी का सफल आरोहण कर चुके हैं। इसके साथ ही कपिल ने इसी साल 21 मई को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया था।

गढ़वाल हिमालय की इन बर्फीली एवं जोखिमभरी चोटियों पर मौसम की चुनौतियों, अत्यधिक ठंड और खड़ी ढलानों का सामना करते हुए इन सभी साहसी जवानों ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। इस सफल अभियान में शामिल कपिल राणा का पर्वतारोहण में अत्यंत गौरवशाली सफर रहा है। वे वर्तमान समय तक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 25 पर्वतारोहण अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं और लगभग 20 पर्वत शिखरों का सफल आरोहण कर चुके हैं।

कपिल ने अब तक फतह की ये चोटियां

कपिल अब तक उत्तराखंड की माउंट कामेट को दो बार, माउंट अभिगामिन को तीन बार फतह कर चुके हैं।  इसके अलावा वह माउंट सतोपंथ, माउंट मुकुट, माउंट लियोपार्गेल, माउंट लाबुचे, माउंट डोमखांग, माउंट करजो कांगड़ी, माउंट नून और इस वर्ष (21 मई 2026) विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का भी सफलतापूर्वक आरोहण कर चुके हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button