उत्तराखंडयातायात

अब देहरादून से तीन दिन चलेगी ये ट्रेन

खबर को सुनें


 

देहरादून, 18 अक्टूबर 2025: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पहले यह ट्रेन केवल दो दिन ही चलती थी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन देहरादून से बुधवार, शुक्रवार, रविवार को टनकपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, टनकपुर से इसकी वापसी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगी।

यात्रियों की बढ़ती मांग पर लिया फैसला

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि देहरादून, हल्द्वानी और कुमाऊं के बीच यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। लोगों की सुविधा के लिए ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पर्वतीय यात्रियों को मिलेगी राहत

टनकपुर से देहरादून आने वाले यात्रियों को अब अधिक विकल्प मिलेंगे। खासकर शिक्षा, उपचार और कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वालों को इससे राहत मिलेगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button