अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंसंस्कृति

आज तुंगनाथ धाम में विराजेंगे तृतीय केदार

Today the third Kedar will be seated in Tungnath Dham

खबर को सुनें


आज तुंगनाथ धाम में विराजेंगे तृतीय केदार

मंगलवार सुबह चोपता पहुंची बाबा की उत्सव डोली, आज सुबह पहुंचेगी तुंगनाथ

देहरादून, 21 अप्रैल 2026: रुद्रप्रयाग जनपद में समुद्रतल से 12,073 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भी शृंगार, आरती व मंदिर की तीन परिक्रमा करने के बाद मंगलवार को भूतनाथ मंदिर मक्कूमठ से चोपता पहुंच गई। सुबह 10 बजे डोली यहां से तुंगनाथ पहुंचेगी और 11 बजे धाम के कपाट खोल दिये जायेंगे।

डोली यात्रा सोमवार को मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ से गांव में ही स्थित भूतनाथ मंदिर पहुंची थी। मंगलवार को यहां से डोली प्रस्थान के दौरान महिलाओं ने मांगल गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने भगवान को पुष्प-अक्षत और लाल-पीले वस्त्र अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। चिलियाखोड़, पगेर, बनियाकुंड आदि पड़ावों पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी, चंद्रमोहन बजवाल सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु, हक-हकूकधारी और पंच पुरोहित शामिल हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button