उत्तराखंडमिलावटखोरीमिलावटी खाद्य पदार्थस्वास्थ्य

बरेली से लाई जा रही 800 किलो मिठाई जब्त 

800 kg sweets being brought from Bareilly seized

खबर को सुनें


बरेली से लाई जा रही 800 किलो मिठाई जब्त

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025 : दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली से हल्द्वानी लाई जा रही करीब 8 क्विंटल मिठाई को संदिग्ध गुणवत्ता पाए जाने पर जब्त किया गया। मिठाई की जांच के लिए नमूने राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला को भेजे गए हैं।

यह कार्रवाई आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर उपायुक्त खाद्य सुरक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। टीम ने हल्द्वानी क्षेत्र की कई मिठाई निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया, जहां अत्यधिक अस्वच्छता और एफएसएसएआई लाइसेंस न होने की शिकायतें मिलीं। इन इकाइयों को अगले आदेश तक संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान खिलौना बताशा निर्माण इकाइयों के भी नमूने लिए गए। सभी संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे केवल स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री ही बेचें, बिना बिल के खरीदारी से बचें और स्टॉक का पूरा विवरण रखें।

डॉ. कठायत ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए पूरे मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मिलावट या असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में भी एफडीए प्रवर्तन टीमें सक्रिय हैं और वाहनों की जांच, खाद्य निरीक्षण व सैंपलिंग लगातार की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीपावली तक खाद्य सुरक्षा की यह विशेष जांच मुहिम जारी रहेगी, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त मिठाइयां व खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button