अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडराष्ट्रीयव्यक्तित्वस्पोर्ट्स

इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाड़ी 

Four 50 plus football players from Uttarakhand will participate in the International Masters Sports Championship

खबर को सुनें


इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाड़ी

छह से 15 फरवरी तक यूनाइटेड अरब अमीरात के आबूधाबी में आयोजित हो रही है यह चैंपियनशिप, आज दिल्ली से आबूधाबी के लिए रवाना होगा दल

देहरादून, 4 फरवरी 2026: उत्तराखंड के चार 50 प्लस फुटबाल खिलाड़ियों का चयन छह से 15 फरवरी तक यूनाइटेड अरब अमीरात के आबूधाबी में होने वाली इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स (फुटबाल) चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों में खेलने के लिए देशभर से 58 खिलाड़ियों का दल पांच फरवरी को दिल्ली से आबूधाबी रवाना होगा। दल में उत्तराखंड के ये चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव, पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाड़ी, रेफरी एवं इंटरनेशनल कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी। रावत ने बताया कि उनके अलावा अल्मोड़ा निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी आसिफ अली, ऋषिकेश निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी गोपाल सिंह रावत और देहरादून निवासी पूर्व नेशनल खिलाड़ी विमल सिंह रावत इंटरनेशनल मास्टर्स स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं। बताया कि  चैंपियनशिप में सौ से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।

विदित हो कि खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह की ओर से दिल्ली में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें 50 प्लस 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से आबूधाबी के लिए 22 खिलाड़ी चुने गए। उत्तराखंड से 10 खिलाड़ियों ने शिविर में प्रतिभाग किया था, जिनमें से चार का चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button