अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति
तुंगनाथ धाम में विराजे भगवान तृतीय केदार
Lord Tritiya Kedar is seated in Tungnath Dham

तुंगनाथ धाम में विराजे भगवान तृतीय केदार
बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे वेद मंत्रोच्चार के बीच खोले गए तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं के जयघोष से गुंजायमान हुआ धाम, सुबह 10 बजे चोपता स्थित भूतनाथ मंदिर से तुंगनाथ धाम पहुंची बाबा तृतीय केदार की चल विग्रह उत्सव डोली
देहरादून, 22 अप्रैल 2026: रुद्रप्रयाग जनपद में समुद्रतल से 12,073 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट भी बाबा के जयघोष के बीच बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और स्वयंभू लिंग का जलाभिषेक कर देश-प्रदेश में समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। इससे पहले, सुबह दस बजे बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली तुंगनाथ धाम पहुंची।



