अध्यात्मउत्तराखंडऊर्जाचारधाम यात्रातीर्थाटनधर्म-परम्पराएंराष्ट्रीयसंस्कृति
आज भू-वैकुंठ में विराजेंगे भगवान बदरी विशाल, पूर्णता प्राप्त करेगी चारधाम यात्रा
Lord Badri Vishal will be seated in Bhu-Vaikuntha today, Chardham Yatra will attain completion

आज भू-वैकुंठ में विराजेंगे भगवान बदरी विशाल, पूर्णता प्राप्त करेगी चारधाम यात्रा
पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तेल कलश यात्रा के साथ देव डोलियां बुधवार को योग-ध्यान मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंचीं
देहरादून, 22 अप्रैल 2026: भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में आज गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी के साथ चारधाम यात्रा पूर्णता प्राप्त कर लेगी। कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को गढ़वाल राइफल्स के पाइप बैंड की मधुर लहरियों के बीच मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुआई में
भगवान नारायण के प्रतिनिधि उद्धवजी, देवताओं के खजांची कुबेरजी, भगवान के वाहन गरुड़जी व आदि शंकराचार्य की गद्दी डोली के साथ तेल कलश यात्रा शीतकालीन प्रवास स्थल योग-ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम पहुंच गई।

बुधवार सुबह पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद तेल कलश यात्रा और देव डोलियां धाम के लिए रवाना हुईं। यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय निवासियों व श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा का स्वागत किया। धाम पहुंचने पर कुबेरजी के विग्रह को बामणी गांव स्थित नंदा देवी मंदिर और उद्धवजी के विग्रह को रावल निवास पर रात्रि भोग लगाया गया। कपाट खुलने पर उद्धवजी व कुबेरजी के विग्रह को बदरीश पंचायत में प्रतिष्ठित कर दिया जाएगा।





