उत्तराखंड

चमोली के नंदानगर में घर छोड़ने को मजबूर 18 परिवार

18 families forced to leave their homes in Nandanagar, Chamoli

खबर को सुनें


चमोली के नंदानगर में घर छोड़ने को मजबूर 18 परिवार

चमोली जनपद में नंदानगर के बैंड बाजार के ऊपर आई दरारें प्राकृतिक स्रोतों और नाले का पानी जाने से हो रही हैं चौड़ी। बैंड बाजार में भूस्खलन के कारण 18 परिवारों को सुरक्षा के दृष्टिगत राहत शिविर में किया जा चुका है शिफ़्ट।
चमोली, 2 सितंबर 2025: नंदानगर में हाल ही में आई आपदा के कारण प्रभावित 18 परिवार घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। इनमें से 16 परिवार राहत शिविर से किराये के मकानों में शिफ्ट किये गए हैं, जबकि दो अभी भी राहत शिविर में ही रह रहे हैं। 16 परिवारों को किराये का भुगतान सरकार करेगी। वहीं, नंदानगर के बैंड बाजार के ऊपर आई दरारें प्राकृतिक स्रोत और नाले का पानी जाने से लगातार चौड़ी हो रही हैं। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से यहां सेफ्टी पाइप लगाकर पानी की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की गई है।
चमोली जनपद में नंदानगर के बैंड बाजार में भूस्खलन के चलते रिहायश के लिए खतरा पैदा हो गया है। यहां जमीन पर बड़ी-बड़ी दरारें आने से पूरा पहाड़ कभी भी नीचे आ सकता है। इसी को देखते हुए पिछले दिनों 18 परिवार यहां से राहत शिविर में शिफ्ट किये गए थे, जिनमें से 16 अब किराये के मकानों में भेज दिए गए हैं। इन्हें जोशीमठ के आपदा पीड़ितों की तरह सरकारी मुआवजा नीति के अनुसार प्रतिमाह किराया दिया जाएगा।
नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि भूस्खलन और जमीन में दरारें आने से नंदानगर बाजार भी खतरे में है। जैसे-जैसे भू-धंसाव का दायरा बढ़ रहा है, बाजार में भी मकानों पर दरारें आ रही हैं। साथ ही बाजार के नीचे नदी के कटाव का खतरा बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में रह रहे परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button