उत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय

भालू का एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला, गंभीर घायल

Bear attacks four members of the same family; they are critically injured.

खबर को सुनें


भालू का एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला, गंभीर घायल

ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में गोशाला में घुसे भालू ने किया इस परिवार पर हमला, चारों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर

देहरादून, 13 अक्टूबर 2026 : पहाड़ में भालू ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। खासकर चमोली के ज्योतिर्मठ में तो लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। मंगलवार तड़के भी नगर के सिंहधार वार्ड में भालू ने गोशाला में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हमला तब हुआ, जब वह मवेशियों को भालू से बचाने के लिए गोशाला में गए हुए थे। चारों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे की है। गोशाला से मवेशियों के रांभने की आवाज आने पर बिंदेश कुमार अपनी मां भुवना देवी के साथ वहां गए। गोशाला में भालू को देखकर दोनों घबरा गए। विरोध करने पर भालू ने उन पर ही हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर परिवार के दो अन्य सदस्य संतोषी और ओमप्रकाश भी गोशाला की ओर दौड़ पड़े। हमलावर भालू ने उन दोनों पर भी झपट्टा मार दिया। चारों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर भालू को भगाया। हमले में चारों को गहरे जख्म आए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुस्से में है ग्रामीण

भालू के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि वन विभाग की टीम समय से मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वन विभाग की टीम की तैनाती की मांग की है। साथ ही गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग भी की गई। उधर, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन ने कहा कि घायलों को नियमानुसार मुआवजे के साथ तत्कालिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गश्त की जा रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button