उत्तराखंडजंगली जानवरों का शिकारडरभालू का आतंकभालू का हमलाराष्ट्रीय
भालू का एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला, गंभीर घायल
Bear attacks four members of the same family; they are critically injured.

भालू का एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला, गंभीर घायल
ज्योतिर्मठ के सिंहधार वार्ड में गोशाला में घुसे भालू ने किया इस परिवार पर हमला, चारों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर
देहरादून, 13 अक्टूबर 2026 : पहाड़ में भालू ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। खासकर चमोली के ज्योतिर्मठ में तो लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतराने लगे हैं। मंगलवार तड़के भी नगर के सिंहधार वार्ड में भालू ने गोशाला में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह हमला तब हुआ, जब वह मवेशियों को भालू से बचाने के लिए गोशाला में गए हुए थे। चारों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।
घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे की है। गोशाला से मवेशियों के रांभने की आवाज आने पर बिंदेश कुमार अपनी मां भुवना देवी के साथ वहां गए। गोशाला में भालू को देखकर दोनों घबरा गए। विरोध करने पर भालू ने उन पर ही हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर परिवार के दो अन्य सदस्य संतोषी और ओमप्रकाश भी गोशाला की ओर दौड़ पड़े। हमलावर भालू ने उन दोनों पर भी झपट्टा मार दिया। चारों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर भालू को भगाया। हमले में चारों को गहरे जख्म आए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुस्से में है ग्रामीण



