अध्यात्मउत्तराखंडचारधाम यात्रातीर्थाटनराष्ट्रीयसंस्कृति

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

The doors of Gangotri Dham are closed for the winter season

खबर को सुनें


शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी, 22 अक्टूबर 2025 : विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 36 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए।

इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन हेतु धाम में उपस्थित रहे। कपाटबंदी के बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली में विराजमान कर पारंपरिक विधि से मुखवा गांव के लिए प्रस्थान करवाया गया। लोक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और जयकारों के बीच तीर्थ पुरोहितों की अगुवाई में डोली यात्रा रवाना हुई।

डोली आज रात्रि में चंडी देवी मंदिर, मार्कण्डेय पुरी में विश्राम करेगी। इसके बाद गुरुवार को भैयादूज के पर्व पर सोमेश्वर देवता की अगुवानी में मां गंगा की डोली मुखवा (मुखीमठ) पहुंचेगी, जहां उत्सव प्रतिमा को शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इस अवधि में श्रद्धालु मुखवा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

गंगोत्री धाम में इस वर्ष कपाटोद्घाटन से कपाटबंदी तक 7,57,010 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 23 अक्टूबर 2025 को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। शीतकाल में मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button