उत्तराखंडधरोहरपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीय

दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में आज से वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी 

Wildlife photography exhibition at Doon Library and Research Centre starts today.

खबर को सुनें


दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में आज से वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी

वन्यजीवों की विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और संरक्षण के महत्व को दर्शाएंगे छायाचित्र

देहरादून, 30 सितम्बर, 2026:  दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र व वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन सोसाइटी (WPS), देहरादून की ओर से दून में आज से वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी गुरुवार शाम दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की फ़ोटो गैलरी में शुरू होगी और सात अक्टूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। उद्घाटन के दौरान ‘भारत में वन्यजीव संरक्षण : विभिन्न दौर और वर्तमान चुनौतियां’ विषय पर डॉ. धनंजय मोहन का व्याख्यान भी आयोजित किया गया है।

वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी में वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन सोसाइटी के सदस्यों द्वारा खींचे गए वन्यजीवों के आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इनके माध्यम से दूनवासियों को देश की समृद्ध जैव विविधता, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, उनकी जीवनशैली और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही ये छायाचित्र वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की आवश्यकता को भी रेखांकित करेंगे।

देहरादून की पुरानी संस्थाओं में शामिल वाइल्ड लाइफ प्रिजर्वेशन सोसाइटी लंबे समय से वन्यजीव संरक्षण, जन-जागरूकता और प्रकृति शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रही है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सार्वजनिक सहभागिता के माध्यम से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करना है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

प्रदर्शनी के अवसर पर शाम 4:00 बजे से होने वाले व्याख्यान में भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी डॉ. धनंजय मोहन भारत में वन्यजीव संरक्षण के विकास, मनुष्य और वन्यजीवों के बदलते संबंधों और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button