उत्तराखंड
एक अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश

देहरादून, 30 सितंबर 2025ः शासन ने महानवमी के अवसर पर एक अक्टूबर यानी बुधवार को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
शासन सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश पूर्व में निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में था, जिसे संशोधित कर अब राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद
अधिसूचना के अनुसार, एक अक्टूबर को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत प्रदेश के बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश से संबंधित अन्य शर्तें यथावत रहेंगी, केवल अवकाश की श्रेणी में संशोधन किया गया है।



