Blog

औली में नेशनल विंटर गेम्स के साथ होगा कार्निवाल का आयोजन

Carnival to be organised along with National Winter Games in Auli

खबर को सुनें


औली में नेशनल विंटर गेम्स के साथ होगा कार्निवल का आयोजन

फरवरी द्वितीय सप्ताह में आयोजन करवाने को लेकर चल रहा विचार मंथन, नेशनल विंटर गेम्स के लिए औली की ढलानों पर मौजूद है पर्याप्त बर्फ, अभी और बर्फ पड़ने की उम्मीद

देहरादून, 31 जनवरी 2026: बर्फ से लकदक औली पर्यटकों के साथ स्की प्रेमियों की भी पहली पसंद बनी हुई है। औली की दक्षिणमुखी ढलानों में पर्याप्त बर्फ होने के चलते पर्यटन विभाग ने यहां नेशनल गेम्स के साथ कार्निवल के आयोजन की भी रणनीति बनाई है। पर्यटन सचिव का कहना है कि इन दोनों आयोजनों को एक साथ कराने पर सहमति बनी है। आयोजन फरवरी के द्वितीय सप्ताह में कराया जाए, इसे लेकर मंथन चल रहा है।

पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल ने औली में नेशनल विंटर गेम्स के आयोजन को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन), पर्यटन विभाग व विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को राजधानी देहरादून में बैठक की। बैठक में औली में नेशनल विंटर गेम्स के साथ ही कार्निवल आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि फरवरी दूसरे सप्ताह में यह आयोजन कराना उपयुक्त रहेगा, क्योंकि तब तक फिर बर्फबारी हो चुकी होगी। आयोजन की तिथि जल्द तय करने का भी बैठक में निर्णय लिया गया। इसकी तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी।

बैठक में शामिल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, सचिव राकेश रंजन व स्की कोच अजय भट्ट का कहना था कि आयोजन फरवरी दूसरे सप्ताह में कराना सर्वथा उपयुक्त है। इससे देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमों को औली पहुंचने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही कार्निवल के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाएगा। जीएमवीएन व पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि औली कार्निवल के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। पर्यटन सचिव ने कहा कि औली कार्निवल व नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button