अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडऑफबीटकानून व्यवस्थाक्राइमगिरफ़्तारचारधाम यात्रादान व चढ़ावा चोरीराष्ट्रीय

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना का सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार, चोरी की वस्तुएं भी बरामद

Security officer of Vishnu Prayag Hydroelectric Project arrested in Badrinath Dham offering theft case, stolen items also recovered

खबर को सुनें


बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना का सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार, चोरी की वस्तुएं भी बरामद

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर (कांगड़ा) का रहने वाला है गिरफ्तार अधिकारी, एसआईटी ने उसके आवास से बरामद कीं बड़ी मात्रा में सोना-चांदी की वस्तुएं और नकदी, इससे पहले वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल व सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

देहरादून, 07 अगस्त 2026: बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में एसआइटी ने शुक्रवार को विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके आवास से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी की वस्तुएं व नकदी बरामद हुई।मुख्य आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के करीबी मनोज कुमार की तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी करते हुए कैद हुई थी। मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पूर्व वैयक्तिक सहायक नौटियाल व सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चौहान की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों चमोली की पुरसाड़ी जेल में हैं।

बदरीनाथ कोतवाल एवं एसआइटी के जांच अधिकारी महादेव उनियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान नौटियाल के साथ हिमाचल प्रदेश के नूरपुर (कांगड़ा) निवासी मनोज कुमार को भी चढ़ावा राशि उठाते देखा गया था। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज की जांच में हो चुकी है। बताया कि वह विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के लामबगड़ बैराज में सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात है। शुक्रवार को उसे लामबगड़ स्थित परियोजना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मनोज को श्रद्धालु के रूप में नौटियाल के कहने पर चढ़ावा गणना में शामिल किया गया था। दो जुलाई को हुई गणना की सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी करते हुए उसकी तस्वीर कैद हुई है।

एसपी ने बताया कि मनोज के लामबगड़ स्थित आवास से पैर की दो बिछिया, चार कर्णफूल, नोज रिंग, आठ सिक्के, एक प्रतिमा, दो छोटे कंगन, एक ब्रेसलेट, मोरपंख व लाल रंग के नग वाला छोटा दंड, एक बेड शीट और 6,000 रुपये बरामद हुए हैं। बरामद सभी वस्तुएं सोना व चांदी की हैं। उसने चोरी की कुछ वस्तुएं यात्रियों को बेच दी हैं।

अभी हो सकती हैं कई और गिरफ्तारी

चढ़ावा चोरी मामले में कई और कर्मचारी भी पुलिस के राडार पर है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में इन कर्मचारियों के भी चढ़ावा चोरी में शामिल होने के प्रमाण मिले हैं। एसआईटी इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में भी नए रहस्य उजागर होने की संभावना है। कमिश्नर अभी तक दफेदार समेत कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुला चुके हैं।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button