उत्तराखंडऑफबीटमनोरंजनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

स्कीइंग के लिए हुआ उत्तराखंड की टीमों का चयन

Uttarakhand's teams selected for skiing

खबर को सुनें


स्कीइंग के लिए हुआ उत्तराखंड की टीमों का चयन

देहरादून, 29 जनवरी 2026: बर्फबारी के बाद औली में स्कीइंग प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड सक्रिय हो गई है। स्कीइंग नेशनल गेम्स के लिए एसोसिएशन ने तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में औली की बर्फीली ढलानों पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया और इसी के साथ विभिन्न स्पर्धाओं के लिए टीमों का चयन कर लिया गया।

एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल ने बताया कि 28 जनवरी को औली के इंटरनेशनल नंदा देवी स्लोप पर ट्रायल के बाद अल्पाइन पुरुष स्पर्धा के लिए छह खिलाड़ी चयनित हुए। इनमें अक्षय, सचिन, कविंद्र, अमन, आयुष व रिषभ डिमरी शामिल हैं। अल्पाइन स्कीइंग महिला स्पर्धा के जो छह खिलाड़ी चुनी गईं, उनमें महक कवाण, संगीता भट्ट, भारती भुजवाण, मुस्कान, प्रियांशी व कशिश शामिल हैं।

इसी तरह स्नो बोर्ड स्पर्धा के लिए चुने गए तीन खिलाड़ियों में ओजस्वी, आयुष व तुषार और स्की माउंट्रेनिंग स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शार्दुल, हिमांशु व मयंक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी देशभर में आयोजित होने वाले स्कीइंग नेशनल गेम्स व खेलो इंडिया में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगे। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन व मेडल के आधार पर इन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button