उत्तराखंडऑफबीटदुर्घटनापर्यटन

तुंगनाथ-चोपता ट्रेक पर पर्यटकों पर गिरी बिजली, लखनऊ निवासी दो सगे भाइयों की मौत, तीन घायल

Lightning strikes tourists on Tungnath-Chopta trek, killing two brothers from Lucknow and injuring three others

खबर को सुनें


तुंगनाथ-चोपता ट्रेक पर पर्यटकों पर गिरी बिजली, लखनऊ निवासी दो सगे भाइयों की मौत, तीन घायल

देहरादून, 29 मई 2026:रुद्रप्रयाग जनपद के तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे थे। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए। प्रतिकूल मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीमों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शुक्रवार शाम सवा चार बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से कई पर्यटक फंस गए। जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। लेकिन, टीम के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौत हो गई। जबकि, उनके भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी, उन्नाव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला, आजन मिश्रा और नीव मिश्रा मौके पर घायल पड़े मिले।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ ले जाते समय अभिनव के भाई अभिषेक ने भी दम तोड़ दिया। शुभम, आजन और नीव मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऊखीमठ के थाना प्रभारी मनोज नेगी के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य सतर्कता के साथ चलाया गया। क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि प्रतिकूल मौसम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ट्रेकिंग मार्गों पर जाने से परहेज करें। मौसम से संबंधित चेतावनियों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button